भारत द्वारा 7 मई को पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद से पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है। गुरुवार रात पाक ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमला किया, जिसे भारतीय सेनाओं ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के भेजे गए ड्रॉन और मिसाई को भारतीय ऐयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही तबाह कर दिया।
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia
इस बीच, पाकिस्तान के सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी संसद में अपने ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खरी-खोटी सुना रहे हैं। यहां तक कि, सांसद ने प्रधानमंत्री को बुजदिल करार दे दिया।
मोदी का नाम लेने से डरते हैं पाक प्रधानमंत्री?
पाकिस्तानी सांसद ने संसद में दावा किया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी का नाम तक लेने से डरते हैं। वायरल वीडियो में वह कहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री तो मोदी का नाम तक नहीं ले सकते हैं, ऐसा पीएम या लीडर अपने लश्कर (सेना) को क्या पैगाम दे सकता है।
भारत ने नाकाम किया पाकिस्तान का बड़ा हमला
पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के शहरों में ड्रोन हमला करने की कोशिश की और मिसाईल भी दागी। भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने इन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया और बड़ा हमला नाकाम किया। इसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
भारत ने पाकिस्तान के दो F-16 फाइटर जेट समेत कुल 4 फाइटर जेट को मार गिराया। साथ ही पाकिस्तान के पंजाब में एयरबर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को भी नष्ट कर दिया।











Leave a Reply