मेरठ। सावन के पावन अवसर पर शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं स्वागत के लिए Revopions Technologies की ओर से मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर के पास 14वें भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ विजयकुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अविनाश पांडे ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान शिवभक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर शिवभक्तों के लिए भोजन एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
गणमान्य अतिथियों ने Revopions Technologies द्वारा आयोजित भंडारे की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना श्रद्धा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। ऐसे आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
इस सेवा आयोजन को सफल बनाने में Revopions Technologies के फाउंडर एवं CEO शिवांक केशरी की विशेष भूमिका रही। शिवांक केशरी ने स्वयं आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए शिवभक्तों को प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
राज केशरी, शिवांक केशरी और शिवम् केशरी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा और उन्हें प्रसाद वितरित करना उनके लिए केवल आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और सेवा का संकल्प है। Revopions Technologies द्वारा भविष्य में भी सामाजिक एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर शिवम् त्यागी , रोहित निर्वाल, अनुप्रिया , वैभव मित्तल , सलमान और प्रत्यक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
भंडारे के दौरान शिवभक्तों को श्रद्धापूर्वक भोजन एवं प्रसाद का वितरण किया गया और उनकी सेवा-सत्कार में पूरी टीम जुटी रही।











demo
14वें भंडारे yaha bacho ki salary time pe di nahi ja rahi hai or ye bhandara kerva kai thir mar rahai hai