Skip to main content

The Bharat Times

‘मैं सीट समेत नीचे गिर गया और…’, प्लेन क्रैश से कैसे जिंदा बचे रमेश कुमार, खुद सुनाई आपबीती

How Ramesh Vishwas kumar Survived Air India Plane Crash

How Ramesh Vishwas kumar Survived Air India Plane Crash in Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे ने देश-विदेश तक लोगों को झकझोर कर रख दिया है। गुरूवार दोपहर एयर इंडिया का प्लेन टेकऑफ करते समय मेडिकल कालेज के हॉस्टल की बिल्डिंग में जा घुसा और तेज धमाके के साथ जल गया। भयानक हादसे में कुल 265 लोगों की जान चली गई।

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

इस बड़े क्रैश में मात्र एक शख्स बच निकला, जिसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। विमान हादसे के अगले दिन यानि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकमात्र जिंदा बचे रमेश विश्वास कुमार से मुलाकात की और बातचीत कर उनका हाल जाना।

सामने सब खत्म हो गया था, मैं कैसे बचा

अस्पताल के बिस्तर पर लेटे विश्वास कुमार ने न्यूज चैनल को आपबीती सुनाई, उन्होंने बताया कि प्लेन जैसे ही रनवे पर स्पीड पकड़ने लगा, तभी कुछ अजीब-सा लगा। अचानक 5-10 सेकंड के लिए सब जैसे रुक गया था। सन्नाटा, फिर एकदम से ग्रीन और व्हाइट लाइट्स ऑन हो गई। लगता था जैसे टेकऑफ के लिए पायलट ने पूरा जोर लगा दिया हो। बस फिर क्या था वो रफ्तार सीधा हॉस्टल की बिल्डिंग में जा घुसी।

मैं जिस साइड में बैठा था, वही नीचे वाला हिस्सा था

विश्वास ने बताया कि मेरी सीट प्लेन के जिस हिस्से में थी, वो बिल्डिंग के निचले हिस्से से टकराया होगा. ऊपर के हिस्से में आग लग गई थी, कई लोग वहीं फंसे रह गए। शायद मैं सीट सहित नीचे गिर गया था. मैं जैसे-तैसे निकल पाया। दरवाजा टूट गया था, और सामने कुछ खाली जगह दिखी, तो निकलने की कोशिश की। वे बताते हैं कि दूसरी साइड पर दीवार थी, वहां से शायद कोई नहीं निकल सका। रमेश विश्वास ने बताया कि उनकी आंखों के सामने ही दो एयर होस्टेस, एक अंकल आंटी और सबकुछ जल रहा था। इस हादसे में विश्वास का बायां हाथ बुरी तरह जल गया, लेकिन जान बच गई। वह बताते हैं कि जैसे ही बाहर आया, आग फैल रही थी। कुछ सेकंड और देर होती तो शायद…

भाई भी साथ कर रहा था सफर

आजतक चैनल के अनुसार ब्रिटेन के लेस्टर निवासी रमेश विश्वास और अजय दो भाई थे। दोनों साथ में सफर कर रहे थे। विश्वास के एक अन्य भाई नयन ने बताया, हमारी विश्वास से बात हुई थी, वह अस्पताल में हैं और फिलहाल ठीक हैं। लेकिन दूसरे भाई अजय के बारे में कुछ भी पता नहीं है। हम लगातार जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम अगली फ्लाइट से भारत रवाना हो रहे हैं। बस यही उम्मीद है कि जैसे विश्वास सुरक्षित हैं, अजय के बारे में भी कोई अच्छी खबर मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *