Skip to main content

The Bharat Times

पाकिस्तान का आतंकी चेहरा सबसे सामने लाएगा भारत, केंद्र सरकार ने बना दी पूरी टीम

Shashi Tharoor Supriya Sule Operation Sindoor

नई दिल्ली। पाकिस्तान का आतंकी चेहरा दुनिया भर में बेनकाब करने के लिए भारत ने अब कूटनीतिक योजना बना ली है। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद केंद्र सरकार ने बहुदलीय सांसदों का एक प्रतिनिधि मंडल बनाया है, जो कई देशों का दौरा करेगा। इस भारतीय टीम की जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करके दी।

पाकिस्तान का पर्दाफाश करेगी सात सदस्यीय टीम

पाकिस्तान का आतंकवाद को भरूप समर्थन है, यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। अब, भारत की ये सात सदस्यीय टीम अलग-अलग देशों में जाकर अपनी बात रखेंगे और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी भी देंगे।

ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के संदर्भ में, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले हैं।

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

डेलिगेशन की टीम में कौन-कौन शामिल?

इस लिस्ट में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार), जेडीयू और कई दलों के सांसदों को शामिल किया है। ये संसद सदस्य सात प्रतनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे:-

  • शशि थरूर, कांग्रेस
  • रविशंकर प्रसाद, बीजेपी
  • संजय कुमार झा, जदयू
  • बैजयंत पांडा, बीजेपी
  • कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके
  • सुप्रिया सुले, एनसीपी
  • श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *