Skip to main content

The Bharat Times

पाकिस्तान ने 20 दिन बाद लौटाया BSF जवान, अटारी बॉर्डर पर सौंपा

BSF Jawan Poornam Shaw

पिछले कई दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में रहे बीएसएफ जवाबन पूर्णम शॉ भारत लौट आए हैं। भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर आज सुबह उन्हें सौंप दिया। बता दें कि पूर्णम 23 अप्रैल गलती से बॉर्डर पार कर गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।

40 वर्षीय पूर्णम शॉ पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे और गलती से सीमा पार पहुंच गए थे। पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद बीएसएफ ने विरोध दर्ज किया था। इस दौरा लगातार पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की जा रही थीं और सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए उन्हें वापिस लाया गया है।

ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

जवान की गर्भवती पत्नी ने लगाई थी गुहार

हुगली के रहने वाले पूर्णम शॉ की पत्नी रजनी शॉ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी गुहार लगाई थी और साथ ही वह पठानकोट और फिरोजपुर में बीएसएफ के कमांडरों से भी मिली थी। बता दें कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं और हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीजफायर के दौरान उन्होंने मीडिया से बताया था कि वह काफी सकारात्मक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *