मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का प्रभाव पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं पर लगातार बढ़ता जा रहा है। विश्व के कई बड़े देश इस संकट की चपेट में आ चुके हैं और इसका असर अब भारत पर भी पड़ सकता है। ऐसे समय में उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मूर्ति जी द्वारा देशहित में एक जन-जागरूकता संदेश साझा किया गया है, जिसमें जनपदवासियों से सजगता के साथ देश के समर्थन में खड़े रहने का आग्रह किया गया है।
jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot
यह कदम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 10 मई को देशवासियों से की गई उस अपील के समर्थन में सामने आया है, जिसमें एक वर्ष तक सोने के नए गहने न खरीदने तथा पेट्रोल, डीजल और गैस का सोच-समझकर उपयोग करने का आग्रह किया गया था।
छोटी-सी पहल, भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान
यदि देश के प्रत्येक प्रदेश के नेता एवं नागरिक मिडिल ईस्ट में चल रही परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सजगता के साथ देश के समर्थन में खड़े हों, अनावश्यक ईंधन खर्च से बचें, अपनी जरूरतों को सीमित रखें तथा विदेशी उत्पादों के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, तो यह छोटी-सी जिम्मेदारी भी भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बड़ा योगदान साबित हो सकती है।
भारत के सम्मान का भी है सवाल
वर्तमान समय केवल सरकारों की परीक्षा का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी की भी परीक्षा का समय है। ऐसे में यदि देश का हर नागरिक सजगता, संयम और राष्ट्रहित की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे, तो भारत हर वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना करने में सक्षम रहेगा। आपका छोटा-सा प्रयास भी आने वाले समय में देश की आर्थिक स्थिरता, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सम्मान को नई मजबूती प्रदान कर सकता है।











Leave a Reply