मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर विकसित की जा रही MDA और RERA एप्रूव्ड Numax टाउनशिप के फेज 1 की सफलता के बाद अब कंपनी ने फेज 2 की घोषणा कर दी है। लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा यह प्रोजेक्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ लोगों को एक नया जीवन अनुभव देने का प्रयास है।
हर जरूरत का रखा गया है ध्यान
कंपनी के एमडी सुनील गोयल के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। टाउनशिप में दैनिक जीवन से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की योजना है। प्रस्तावित सुविधाओं में शॉपिंग मॉल, होटल, स्कूल, पार्क और सुरक्षित आवासीय वातावरण शामिल हैं। कंपनी के अनुसार फेज 2 की लॉन्चिंग 30, अगस्त को होगी, जिसे लेकर लोगों और निवेशकों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है।

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी
Numax को केवल एक आवासीय प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक आधुनिक टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां जल आपूर्ति, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्वच्छता प्रबंधन और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। प्रोजेक्ट की लोकेशन भी इसकी खासियत मानी जा रही है। प्रस्तावित रैपिड रेल कनेक्टिविटी और प्रमुख सड़कों तक आसान पहुंच भविष्य में इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और बेहतर बना सकती है।

निवेशकों की बढ़ रही रुचि
रियल एस्टेट क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि किसी भी प्रोजेक्ट की सफलता में लोकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपर का अनुभव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुजफ्फरनगर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस तरह की आधुनिक टाउनशिप भविष्य के लिए एक बेहतर निवेश अवसर के रूप में देखी जा रही है। कंपनी का दावा है कि बेहतर सुविधाओं और सुनियोजित विकास के कारण इस प्रोजेक्ट में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
देहरादून से गाजियाबाद के बीच सबसे बड़ी टाउनशिप
कंपनी के डायरेक्टर चैतन्य गोयल और संजय अग्रवाल के अनुसार, यह प्रोजेक्ट देहरादून से गाजियाबाद के बीच विकसित किए जा रहे सबसे बड़े टाउनशिप प्रोजेक्ट्स में से एक है। उनका कहना है कि आधुनिक सुविधाओं और बड़े क्षेत्रफल के कारण यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने की क्षमता रखता है। लॉन्चिंग से पहले ही बड़ी संख्या में लोग साइट का दौरा कर रहे हैं और प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ले रहे हैं। यदि आप मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्र में घर या निवेश के लिए विकल्प तलाश रहे हैं, तो यह प्रोजेक्ट आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026











Leave a Reply