नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़े बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत 7 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें मलिक के तत्कालीन दो निजी सचिवों सहित प्रोजेक्ट से जुड़े चार अन्य अधिकारी और ठेकेदार भी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला उस वक्त का है जब सत्यपाल मलिक 2018 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के पद पर थे। सीबीआई ने फरवरी 2024 में इस मामले में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।
मामले की अहम बात यह है कि खुद सत्यपाल मलिक ने यह दावा किया था कि कीरू प्रोजेक्ट से जुड़ी दो फाइलों पर साइन करने के बदले उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत का प्रस्ताव दिया गया था। CBI ने इस दावे की जांच करते हुए व्यापक पड़ताल की और अब आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
CBI के अनुसार, इस परियोजना में ठेकों के आवंटन और प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। अब अदालत इस आरोपपत्र पर संज्ञान लेकर अगली सुनवाई की तारीख तय करेगी।
बता दें कि यह मामला जम्मू-कश्मीर में हाई-प्रोफाइल राजनीतिक और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के मामलों में से एक माना जा रहा है और इसकी जांच पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026











Leave a Reply