भारत और पाकिस्तान (India Pakistan Tension) के बीच युद्ध विराम का ऐलान हो गया है। भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने खुद इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है, जिसमें फैसला लिया गया कि आज यानी शनिवार शाम 5 बजे से दोनों देश जल, आकाश और थल पर तत्काल रूप से हमले रोक देंगे। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच अब 12 मई को वार्ता होगी।
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति की मौजूदगी में हुई बातचीत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में दोनों देशों में बातचीत हुई। इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद साझा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं…।”
वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं, अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना।











Leave a Reply