पाकिस्तान ने अपने लिए खुद मुसीबतें बढ़ा ली हैं। एक तरफ पाकिस्तान लगातार भारत पर ड्रोन हमले कर रहा है, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना दे रही है। उधर, बलोच लिब्रेशन आर्मी ने भी मोर्चा खोल दिया है और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026
बलोच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जियांद बलोच के अनुसार, बीएलए ने बलूचिस्तान के 39 अलग-अलग ठिकानों पर हमला किया है। बीएलए का कहना है कि हमारा ये ऑपरेशन अभी भी जारी है, इस ऑपरेशन के दौरान बड़े हाइवे को निशाना बनाया जा रहा है, साथ ही पाकिस्तानी पुलिस स्टेशन, पाकिस्तानी सेना और उनके हथियारों को पकड़ा जा रहा है।
बीएलए ने अपने बयान में लिखा, ‘हमने पाकिस्तानी पुलिस चौकियों, बड़े हाइवे, सेना के जासूस, पाकिस्तानी सेना के हथियार और उनके काफिले को निशाना बनाया है। हमारा ये ऑपरेशन जारी है और आगे विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी।’
BLA की लगातार कार्रवाई
पिछले तीन दिनों में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में कई घातक हमले किए हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ।
7 मई को बोलन के मच-कच्छी जिले में BLA ने एक सैन्य काफिले पर रिमोट-नियंत्रित IED हमला किया, जिसमें 12 सैनिक मारे जाने का दावा किया गया, जिनमें विशेष अभियान कमांडर तारिक इमरान और सूबेदार उमर फारूक शामिल थे। उसी दिन केच के कुलाग तिगरान क्षेत्र में सेना की बम निष्क्रिय इकाई पर हमले में दो सैनिक और एक बम विशेषज्ञ की मौत हुई। BLA ने इन हमलों को पाकिस्तानी सेना की “दमनकारी नीतियों” के खिलाफ जवाबी कार्रवाई बताया। इतना ही नहीं 8 मई को भी क्वेटा में BLA ने छह हमले किए, जिनमें सैन्य ठिकानों और सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाया गया।











Leave a Reply