Skip to main content

The Bharat Times

जासूसी के आरोप में ज्योति समेत अब तक गिरफ्तार हुए 8 यूट्यूबर, यहां जानें सभी की जानकारी

Pahalgam Attack Jyoti Malhotra Pakistan

पहलगाम हमले के बाद से भारत में हो रही जासूसी गातिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत अभी तक कुल 8 यूट्यूबर्स को पुलिस ने शक के चलते गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान नौजवान यूट्यूबर्स या सोशल मीडिया इंफ्लुएर्स को निशाना बनाकर फायदा उठा रहा है। हिसार के एसपी शशांक कुमार का कहना है कि पैसे के लालच में नौजवान जल्दी गलत रास्ते की तरफ चल पड़ते हैं। 

1. ज्योति मल्होत्रा

हरियाणा के हिसार की एक यूट्यूबर है, जिसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ज्योति ‘ट्रेवल विद जो’ नाम से ट्रैवल ब्लॉग चलाती थी और कई बार पाकिस्तान भी जा चुकी थी. ज्योति पर आरोप है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ज्योति भारत में अपना एसेट बनाना चाहती थी.

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

2. देवेंद्र सिंह ढिल्लों

पंजाब के पटियाला देवेंद्र सिंह ढिल्लों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. 25 वर्षीय ढिल्लों खालसा कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस का स्टूडेंट था. उसने फेसबुक पर पिस्टल और हथियारों की तस्वीरें डाली थीं. पूछताछ के दौरान ढिल्लों ने कबूल किया कि वो नवंबर में पाकिस्तान गया था और वहां की ISI एजेंसी को संवेदनशील जानकारी दी थी, जिसमें पटियाला सैन्य छावनी की तस्वीरें भी शामिल थीं.

3. नौमान इलाही

हरियाणा के पानीपत से 24 साल के नौमान इलाही को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नौमान सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था. पुलिस के मुताबिक वो पाकिस्तान में एक ISI एजेंट के संपर्क में था और अपने साले के अकाउंट में पैसा मंगवाता था.

4. अरमान

हरियाणा के नूंह से 23 साल के अरमान को भी 16 मई को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है. अरमान पर आरोप है कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेज रहा था.

5. शहजाद

हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश से भी शहजाद नाम के कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. 18 मई को गिरफ्त में लिया गया शहजाद कई बार पाकिस्तान जा चुका था. शहजाद पर यह भी आरोप है कि पाकिस्तान से लौटते समय वह कॉस्मेटिक, कपड़े और मसाले की तस्करी भी करता था.

6. मोहम्मद मुर्तजा

पंजाब के जालंधर से मोहम्मद मुर्तजा को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुर्तजा पर आरोप है कि वह एक मोबाइल ऐप की मदद से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजा करता था. मुर्तजा के पास से चार मोबाइल और 3 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.

इसके अलावा, पंजाब से गजाला और यामिन मोहम्मद नाम के दो और लोगों को भी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *