Skip to main content

The Bharat Times

कौन हैं निखिल सोसाले? जिन्हें RCB Victory Parade भगदड़ मामले में किया गया गिरफ्तार

Who is Nikhil Sosale

Who is Nikhil Sosale : आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने बेंगलुरू में विक्ट्री परेड निकाली। इस दौरान यहां जबरदस्त भगदड़ मच गई। दुखद हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले की हुई है।

निखिल सोसाले पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने विक्ट्री परेड इवेंट की प्लानिंग सही ढंग से नहीं की, जिस कारण यहां हालात बेकाबू हो गए और दर्दनाक हादसा हुआ। निखिल समेत एक इवेंट कंपनी के तीन कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

एयरपोर्ट से की गई निखिल की गिरफ्तारी

निखिल सोसाले की गिरफ्तारी एयरपोर्ट से की गई, इस दौरान वह मुंबई भागने की फिराक में थे। जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। अब, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जब बेंगलुरू में आरसीबी की विक्ट्री परेड में भगदड़ हुई, तो इस अव्यवस्था में निखिल की भूमिका कितनी गंभीर थी।

कौन हैं निखिल सोसाले?

निखिल सोसाले, आईपीएल 2025 में पीबीकेएस और आरसीबी के बीच हुए फाइनल मैच में स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा के साथ साए की तरह नजर आए थे। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी फाइनल मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थीं। फाइनल मुकाबला जीतने के बाद जश्न में डूबे विराट कोहली की तरफ जैसे ही अनुष्का दौड़ीं, तो उनके पीछे निखिल भी नजर आए।

क्रिकेट स्टार्स और उनकी पत्नियों करती हैं फॉलो

निखिल सोसाले को इंस्टाग्राम पर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के अलावा एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, युजवेंद्र चहल, दीपिका पल्लीकल, ट्रेविस हेड, जहीर खान, युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना जैसे तमाम बड़े-बड़े स्टार्स फॉलो करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *