Skip to main content

The Bharat Times

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारतीय सेना के लिए शेयर किया पोस्ट, जानें क्या कहा?

स्टार बल्लेबाज Virat Kohli और Rohit Sharma ने भारतीय सेना के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हौसला अफजाई की है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पड़ोसी देश पाकिस्तान ने गुरूवार रात ड्रोन हमला किया और मिसाई भी दागे, जिसे भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना, पाकिस्तान को लगातार मुंह तोड़ जवाब दे रही है और लाहौर व कराची में पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया गया है। इस बीच, भारतीय सेनाओं के जज्बे की हर ओर तारीफ हो रही है। देश के सेलब्रिटी से लेेकर क्रिकेटर्स भी जवानों की हौसला अफजाई कर रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारतीय सेना के लिए लिखा पोस्ट

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को इंडियन आर्मी के लिए एक पोस्ट शेयर किया। कोहली ने लिखा, “इस संकट की घड़ी में हम अपनी सेना को सलाम करते हैं, जो इतने मुश्किल समय में भी देश की रक्षा कर रहे हैं। सेना की इस बहादुरी के लिए हम हमेशा कर्जदार रहेंगे। सेना और उनके परिवार के इस बलिदान के लिए दिल से शुक्रिया।”

साथ ही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी हैं जिन्होंने इस मुश्किल समय में हमारी रक्षा की है। उनके और उनके परिवारों के बलिदान के लिए हार्दिक आभार। जय हिंद!”

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

रोहित शर्मा ने ट्वीट कर बढ़ाया भारतीय सेना का हौसला

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी भारतीय सेना के लिए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “हर बीतते पल के साथ लिए गए हर फैसले के साथ मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस होता है। हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए डटे हुए हैं। हर भारतीय के लिए जिम्मेदार होना और किसी भी फर्जी खबर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना जरूरी है। सभी सुरक्षित रहें! #ऑपरेशनसिंदूर #जयहिंद।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *