मेरठ। एस.पी.जी. कॉलेज में आगामी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के तहत आज नामांकन दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख रूप से देवेंद्र गोयल ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ कई अन्य प्रमुख सदस्य भी कार्यकारिणी के लिए मैदान में उतरे हैं।
नामांकन दाखिल करने वालों में अमित मोहन, विकास गुप्ता, अनुज मित्तल, आदेश शर्मा, रवीश गुप्ता, पलव गुप्ता, अशोक मित्तल, मनोज गुप्ता, गौरव गर्ग, नीरज गोयल, प्रवीण जैन सहित कई नाम शामिल हैं।
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia
चुनाव अधिकारी विनोद गुप्ता की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर राज केशरी, गौरव गुप्ता, मुकेश बंसल, नरेंद्र गर्ग, हर्ष भाई, राजीव गुप्ता, काले भाई, सरित भाई और पंकज मित्तल जैसे गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और समर्थन जताया।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेंद्र गोयल ने सभी समर्थकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो कॉलेज की बेहतरी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा।











Leave a Reply