मेरठ। शिक्षा और रियल एस्टेट के क्षेत्र में योगदान देने वाले और जाने-माने जेपी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विशाल अग्रवाल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। उन्होंने शोभित विश्ववि्ालय द्वारा पीएचडी (डॉक्ट्रेट) की उपाधि प्रदान की गई है। उनके शोध का विषय “मेरठ जनपद में रियल एस्टेट उद्योग के प्रति उपभोक्ताओं के क्रय व्यवहार और संतुष्टि पर एक अध्ययन’’ रहा।
उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. अनून गोयल और डॉ. उमेश कुमार के निर्देशन में संपन्न किया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विशाल अग्रवाल ने अपने मार्गदर्शकों, परिवारजनों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों को दिया है।
vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k
रियल एस्टेट में उपभोक्ताओं के निर्णयों को प्रभावित कारणों को किया उजागर
शोध के दौरान विशाल अग्रवाल ने मेरठ के रियल एस्टेट क्षेत्र में उपभोक्ताओं के निर्णय को प्रभावित करने वाले विभिन्न पहलुओं जैसे कि मूल्य निर्धारण, स्थान चयन, निर्माणकर्ता की प्रतिष्ठा, कानूनी पारदर्शिता, सुविधाएं और विक्रय-पश्चात सेवाएं जैसे महत्वपूर्ण कारकों का गहन विश्लेषण किया।
विशाल अग्रवाल का मानना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और उपभोक्ता जागरूकता के दौर में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवाएं बेहद अहम हैं। इस शोध से डेवलपर्स और नीति निर्धारकों को उपभोक्ताओं की जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने में महत्वपूर्ण दिशा मिलेगी।
युवाओं के लिए प्रेरणा है विशाल अग्रवाल की उपलब्धि
जेपी ग्रुप, जो शिक्षा और निर्माण क्षेत्र में मेरठ व पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक प्रतिष्ठित नाम है, ने हमेशा समाज में गुणवत्तापूर्ण विकास के लिए काम किया है। विशाल अग्रवाल की यह शैक्षणिक उपलब्धि न केवल रियल एस्टेट क्षेत्र में शोध को मजबूती देगी, बल्कि आने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणा का कार्य भी करेगी।











Leave a Reply