रोहित शर्मा के बाद अब पूर्व भारतीय कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli Retirement) ने भी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली ने इस मामले में बीसीसीआई को जानकारी दे दी है और जल्द ही उनके भविष्य पर फैसला सामने आ सकता है। हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा दिया। विराट कोहली का यह निर्णय भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से एकदम पहले आया है।
टेस्ट फार्मेट से अलविदा चाहते हैं विराट
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का मन पूरी तरह से बना लिया है। हालांकि, बोर्ड और चयनकर्ताओं ने उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है।
jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot
सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “उन्होंने अपना मन बना लिया है और बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले रहे हैं। बीसीसीआई ने उनसे इस बारे में पुनर्विचार करने का आग्रह किया है, क्योंकि इंग्लैंड का महत्वपूर्ण दौरा आने वाला है। उन्होंने अभी तक इस अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया है।”
निराशाजनक रहा था कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा
रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद से ही टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में विचार कर रहे थे। कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा निराशाजनक रहा था, जिसमें उन्होंने 9 पारियों में 23.75 की औसत से महज 190 रन ही बनाए थे। इस पूरे दौरे पर वह बाहर जाती हुई गेंद को खेलने में परेशानियों का सामना करते दिखे और 9 में से कुल 8 बार इसी समस्या की वजह से आउट हुए।
विराट कोहली का टेस्ट करियर
विराट कोहली ने साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और उन्होंने 123 मैचों में 9230 रन बनाए हैं। सफेद जर्सी में कोहली का औसत 46.85 का है। कोहली टी20 से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।
| मैच | पारी | रन | सर्वश्रेष्ठ | औसत | स्ट्राइक रेट | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 123 | 210 | 9230 | 254* | 46.85 | 55.57 | 30 | 31 |











Leave a Reply