Team India Test Captain Shubman Gill: भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान के रूप में शुभमन गिल को चुना गया है। बीसीसीआई ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए युवा खिलाड़ी को कमान सौंप दी है। शनिवार को मुंबई में घंटों चली चयन समिति की बैठक के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम की घोषणा की।
भारत का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी गई है। रोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास के बाद शुभमन गिल का बतौर कप्तान यह पहला दौरा होगा और उनकी कड़ी परीक्षा भी होगी। टीम का उप कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना गया है।
गेंदबाजी विभाग की बात करें तो जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप और अर्शदीप सिंह को पेस अटैक के लिए रखा गया है, जबकि मोहम्मद शमी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा, स्पिन विभाग का जिम्मा कुलदीप यादव के अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जाडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के नाम है।
करूण नायर की वापसी, साई सुदर्शन को मेडन कॉल-अप
भारतीय टीम में लंबे समय बाद बल्लेबाज करुण नायर की वापसी कराई गई है। इसके अलावा विकेटकीपर के विकल्प में ध्रुव जुरैल और अभिमन्यु ईश्वरन को रखा गया है। हालांकि, विकेटकीपिंग में पहली पसंद पंत ही रहेंगे।
appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k
साई सुदर्शन को उनके अच्छे प्रदर्शन का तोहफा मिल गया है। यह टीम इंडिया में उनका मेडन कॉल-अप है। अब देखना यह होगा कि उन्हें मैदान पर उतारा जाता है या नहीं।
ENG vs IND Test Series के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईस्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
IND vs ENG Test Schedule
- 1st Test: 20 जून से 24 जून
- 2nd Test: 2 जुलाई से 6 जुलाई
- 3rd Test: 10 जुलाई से 14 जुलाई
- 4th Test: 23 जुलाई से 27 जुलाई
- 5th Test: 31 जुलाई से 4 अगस्त











Leave a Reply