Skip to main content

The Bharat Times

‘मेड इन इंडिया पर करें गर्व’ पीएम मोदी ने की विदेशी सामान न खरीदने की अपील

PM Modi gujarat Rally

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागरिकों से विदेशी सामान पर निर्भर न रहने की अपील की। पीएम मोदी ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया और अमेरिका व चीन का नाम लिए बिना एक सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्यबल तक ही नहीं है कि बल्कि इसमें जनबल की हिस्सेदारी भी होनी चाहिए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दूसरे दिन उन्होंने यहां परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

विदेशी सामान न बेचें व्यापारी

पीएम मोदी ने कहा 2047 तक विकसित भारत बनाने और अर्थव्यवस्था को तत्काल चार से तीन नंबर पर ले जाने के लिए अब हम कोई विदेशी चीज का इस्तेमाल नहीं करेंगे। हमें गांव-गांव व्यापारियों को शपथ दिलानी होगी कि विदेशी सामानों से कितना भी मुनाफा क्यों न हो, कोई भी विदेश चीज नहीं बेचेंगे। उन्होंने कहा कि आज छोटी आंखों वाले गणेश जी भी विदेश से आ जाते हैं, गणेश जी की आंख भी नहीं खुल रही हैं। होली पर रंग और पिचकारी तक विदेशों से आ रहे हैं। यहां पीएम मोदी का इशारा चीन की तरफ था, जिसके प्रोडक्ट त्योहारों पर भारतीय बाजारों में धड़ल्ले से बिकते हैं।

देशवासियों से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश का नागरिक होने के नाते आप सभी को एक काम करना है। घरों में जाकर लिस्ट बनाएं कि आपके घर में सुबह से शाम तक कितनी विदेश चीजों का उपयोग होता है। घरों में हेयरपिन, टूथपिक तक विदेशी घुस गई है। उन्होंने कहा कि देश को बचाना है, बनाना है, आगे बढ़ाना है तो ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैनिकों के जिम्मे नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर 140 करोड़ नागरिकों की भी जिम्मेदार है।

मेड इन इंडिया पर गर्व करें देशवासी

पीएम मोदी ने कहा, जो आपके पास विदेशी सामान हैं, उन्हें फेंकने के लिए नहीं कह रहा हूं। लेकिन ‘वोकल फॉर लोकल’ के लिए आप नया विदेशी सामान नहीं लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि एक-दो फीसदी ही ऐसी चीजें हैं जो आपको बाहर की लेनी पड़े जो हमारे यहां उपलब्ध न हों, बाकी सभी सामान आज हिंदुस्तान में बन रहे हैं। आज हमें मेड इन इंडिया पर गर्व होना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सैन्यबल से नहीं जनबल से जीतना है और जनबल मातृभूमि में पैदा हुई हर चीज से आता है, जिसमें इस मिट्टी की सुगंध हो. इस देश के नागरिक के पसीने की सुगंध हो, ऐसे चीजों का इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन तक जन-जन तक लेकर जाना है। इससे देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा होगा।

‘ये प्रॉक्सी वॉर नहीं, युद्ध है’

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ जब भी युद्ध की नौबत आई तो तीनों बार भारत सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। पाकिस्तान समझ गया कि वह लड़ाई में भारत से जीत नहीं सकता और इसीलिए उसने प्रॉक्सी वॉर शुरू किया।

आतंकियों को सैन्य प्रशिक्षण देकर भारत भेजा जाता है और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जाता है। पाकिस्तान को जब भी मौका मिला वो मारते रहे और हम सहते रहे। उन्होंने कहा कि हम शांति प्रिय देश हैं लेकिन जब बार-बार हमारे सामर्थ्य को ललकारा जाए तो यह याद रखना चाहिए कि यह देश वीरों की भी भूमि है।

पीएम मोदी ने कहा कि 6 मई के बाद जो देखा गया, उसके बाद इसे हम प्रॉक्सी वॉर कहने की गलती नहीं कर सकते। इसका कारण है, जब आतंकियों के 9 ठिकानों को सिर्फ 22 मिनट तबाह कर दिया और इस बार तो सब कैमरे के सामने किया ताकि हमारे घर में कोई सबूत न मांगे। अब हमें सबूत नहीं देना पड़ रहा, उधर वाला दे रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों के जनाजे को स्टेट ऑनर दिया गया, ताबूत पर पाकिस्तानी झंडे लगाए गए, उनकी सेना ने सलामी दी, ऐसे में अब इसे प्रॉक्सी वॉर नहीं कहा जा सकता। आतंकी गतिविधि अब प्रॉक्सी वॉर नहीं बल्कि सोची-समझी रणनीति के तहत युद्ध ही है और उसका जवाब वैसे ही दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *