Skip to main content

The Bharat Times

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, जवानों से की मुलाकात, देखें तस्वीरें!

Operation Sindoor PM Narendra Modi Adampur Air Base

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब पहुंचे। यहां, जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पर उन्होंने वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और हौसला अफजाई की।

प्रधानमंत्री मोदी जवानों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान जवानों ने उनके साथ जानकारी साझा की। पीएम का यह दौरा गोपनीय रखा गया था।

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

Operation Sindoor का सबसे सक्रिय बेस था आदमपुर

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आदमपुर एयर बेस ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे ज्यादा सक्रिय एयर बेसों में से एक था। इसी एयरबेस को नुकसान पहुंचाने का झूठा दावा पाकिस्तान ने किया था।

सशस्त्र बलों का हमेशा आभारी रहेगा देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे के बाद जारी बयान में कहा, “आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *