सफेद जर्सी के महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, दो दिन पहले ही कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा चुका था कि कोहली ने सबसे लंबे प्रारूप से अलविदा कहने का मन बना लिया है, लेकिन सोमवार को विराट ने अपने संन्यास का ऑफिशियर कंफर्म कर दिया।
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए संन्यास लेने की जानकारी दी। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले विराट ने यह बड़ा फैसला लिया है। फैंस इस सीरीज में विराट को सफेद जर्सी में देखना चाहते थे। कोहली के संन्यास के बाद से सोशल मीडिया ढेरों भावुक पोस्ट से भर चुका है और कोहली ट्रेंडिंग में हैं।
vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k











Leave a Reply