Skip to main content

The Bharat Times

‘#269 साइनिंग ऑफ’ किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, लिखा भावुक पोस्ट

Virat Kohli Retirement from test cricket #269

पूर्व भारतीय कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा (Virat Kohli Retirement) कह दिया है। सफेद जर्सी में किंग कोहली अब दोबारा खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने खुद इसका आधिकारिक अपडेट सोशल मीडिया के जरिए दे दिया है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक भावुक मैसेज भी लिखा।

विराट ने सफेद जर्सी में अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा। #269 साइनिंग ऑफ।”

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *