नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट क्रट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 (IPL 2025 Suspended) को स्थगित कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण बोर्ड ने यह निर्णय लिया। बीसीसीआई ने इस मामले में पहले केंद्र सरकार से बातचीत की और उसके बाद ही बड़ा फैसला लिया गया।
पीटीआई से बातचीत करते हुए बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह अच्छा नहीं लगता कि देश युद्ध की स्थिति में हो और क्रिकेट खेला जा रहा है।’ गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भी पीसीएल के बाकि मैचों को यूएई शिफ्ट कर दिया है।
धर्मशाला में बीच में ही रोका गया मैच
गुरूवार को धर्मशाला में चल रहा आईपीएल 2025 का मैच भी बीच में ही रोक दिया गया था। पाकिस्तान द्वारा हमले के चलते देश भर के कई राज्यों में ब्लैकआउट किया गया था, जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच चल रहे मुकाबले को रोक दिया गया।
go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026
मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में 122/1 का स्कोर खड़ा कर लिया था, लेकिन मैदान में एक-एक करके सभी फ्लड लाइट्स को बंद कर दिया गया और दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पाकिस्तान के हमले के चलते हुआ ब्लैकआउट
पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत पर हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। यह हमला जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में किया गया था, जो कि धर्मशाला के नजदीक हैं।
IPL 2025 के 16 मुकाबले शेष
आईपीएल 2025 में अभी 16 मुकाबले शेष रह गए हैं, जिसमें 12 लीग मैच शामिल हैं। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाना था।











Leave a Reply