Skip to main content

The Bharat Times

भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खबर, राजीव शुक्ला हो सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष

BCCI New President Rajeev shukla

भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजीव शुक्ला को बीसीसीआई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। दरअसल, मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की आयु सीमा पूरी होने जा रही है। राजीव शुक्ला फिलहाल, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें कुछ समय के लिए ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 70 साल है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जब तक नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं होता, राजीव शुक्ला तब तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। 65 वर्षीय शुक्ला साल 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं और वो उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के सचिव और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘परंपरा के अनुसार, ऐसी स्थिति में सबसे वरिष्ठ पदाधिकारी ही कार्यभार संभालता है। सितंबर में नए चुनाव होने तक वह (शुक्ला) यह भूमिका निभाएंगे।’ बिन्नी ने 2022 में बोर्ड अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली की जगह ली थी।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल के वर्षों सीके खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के कार्यकाल के दौरान 2017 से 2019 तक बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। प्रशासकों की समिति ने 33 महीने तक बोर्ड का कामकाज देखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *