पंजाब।जालंधर शहर की कमान संभालते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने पुलिस टीम में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। सबसे पहले उन्होंने एंटी नारकोटिक सैल और स्पैशल आप्रेशन यूनिट को क्राइम ब्रांच में तबदील कर दिया है। जिसकी जिम्मेदारी इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह को सौंपी गई है।जिसके बाद अब शहर में जो भी आपराधिक गतिवधियां होंगी, उनकी जांच इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह की देखरेख में होंगी। शहर के विभिन्न थानों में रूटीन के काम होंगे जबकि क्राइम के केस इस क्राइम ब्रांच द्वारा देखे जाएंगे। इस क्राइम ब्रांच का आफिस थाना नं. 5 में बनाया जाएगा।
वहीं सी.पी. स्वप्न शर्मा ने सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज को भी बदल दिया है। सी.आई.ए. स्टाफ की जिम्मेदारी थाना फिल्लौर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुरिंद्र सिंह कंबोज को सौंपी गई है। कंबोज को सी.आई.ए. इंचार्ज लगाया गया है। इसी तरह से इकोनामिक आफिस विंग, एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पी.ओ. स्टाफ विंग को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया गया है तथा इन विभागों में तैनात करीब 50 पुलिस कर्मियों को विभिन्न थानों में शिफ्ट किया गया है।
स्वप्न शर्मा, जोकि 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जोकि अपनी तेज तर्रार व धाकड़ छवि को लेकर जाने जाते हैं। इससे पहले स्वप्न शर्मा ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा का एग्जाम क्लीयर किया था और वह चौपाल में बीडीओ रहे हैं, लेकिन साल 2009 में उन्होंने यूपीएसी का एग्जाम पास किया और आईपीएस बने। स्वप्न शर्मा को 4 बार DGP डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।