adplus-dvertising

दरिंदगी की शिकार मासूम खटखटाती रही दरवाज़े,नही मिली मदद

एक 12 साल की मासूम के साथ हुई जघन्य वारदात ने एक बार फिर देश को शर्मसार कर दिया है।मामला उज्जैन से जुड़ा है यहां एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसके साथ हैवानियत की गई। यह घटना निर्भया घटना की याद दिलाती है।

बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान हैं। उसके कपड़े खून से सने मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह अर्धनग्न अवस्था में लगभग ढाई घंटे तक सड़क पर भटकती रही मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की। घटना की जानकारी तब हुई जब किसी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची को बरामद किया और उसका मेडिकल करवाया।

मेडिकल में पुष्टि हुई कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने SIT टीम का गठन किया है। इसके अवाला पुलिस 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि बच्चा के साथ यह बर्बरता किसने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *