adplus-dvertising

सब इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी को मारी गोली,मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के रीवा जिले मे एक बड़ी घटना घटी है। शहर के सिविल लाइन थाने में सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने थाना प्रभारी को गोली मार दी है। थाना प्रभारी हीतेंद्र नाथ शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद थाने में अफरातफरी मच गई है। वहीं, घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही घटना की सूचना मिलने के बाद सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

दरअसल, सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने थाना प्रभारी हीतेंद्र नाथ शर्मा को गोली मारी है। इसके बाद उन्हें रीवा के प्राइवेट मिनर्वा हॉस्पिटिल में भर्ती करवाया गया है। वहां, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। गोली गुरुवार को दोपहर तीन बजे मारी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद बाद गोली चलने की आवाज आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *