adplus-dvertising

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 2 मे शामिल हो सकते हैं अखिलेश व जयंत चौधरी

नई दिल्ली।कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहुचर्चित भारत जोड़ो यात्रा 2.0 फिर से निकालने जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत गुजरात के पोरबंदर से हो सकती है। भारत जोड़ो यात्रा 2.0 त्रिपुरा के अगरतला तक चलेगी। इस यात्रा का अहम हिस्सा उत्तर प्रदेश में भी बीतेगा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी को कवर करने के लिए खास रणनीति बनाई गई है।

इस भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी नजर आ सकते हैं। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों को यात्रा में कवर किया जा सकता है। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले फेज में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी। जिसमें 3500 से ज्यादा किलोमीटर की पदयात्रा की गई थी। इसमें यूपी में चंद दिन ही बिताए गए थे। यात्रा के दूसरे फेज में राहुल गांधी जब यूपी पहुंचेंगे, तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत कई अन्य दलों के नेता भी मौजूद होंगे। इस यात्रा की शुरुआत 15 अगस्त या फिर दो अक्टूबर से हो सकती है।

पहले फेज में राहुल ने गाजियाबाद, बागपत और शामली जिलों को रणनीति के तहत कवर किया था। इस दौरान वे 130 किलोमीटर यूपी में पैदल चले थे। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में ‘इंडिया’ गठबंधन के कई अहम दलों के नेता भी दिख सकते हैं। इस यात्रा से राहुल गांधी, अखिलेश, जयंत चौधरी सहारनपुर, बागपत, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, देवरिया, महाराजगंज, गाजीपुर, आजमगढ़ और कुशीनगर में वोटों को इंडिया गठबंधन के पक्ष में कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *