adplus-dvertising

विराट और अनुष्का शर्मा पहुँचे महाकाल के द्वार,भस्म आरती में भी लिया भाग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपना तीसरा टेस्ट मैच हारने के बाद अब अहमदाबाद में जीत पाना चाहेगा।वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में सीधा पहुंचने की राह को तो झटका लगा है, लेकिन तीसरे टेस्ट जीतते ही फाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। इस बीच दूसरा मैच हारने के बाद अपनी फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया।

महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद विराट और अनुष्का ने गर्भगृह के भी दर्शन किए। दोनों भक्ति में लीन दिखे और लोगों संग आरती में बैठे। इस दौरान आरती के बीच विराट को अनुष्का कुछ समझाती भी दिखीं। वीडियो के सामने आने पर देखा गया कि जैसे अनुष्का उन्हें भस्म आरती के बारे में बता रही हों।हाल ही में विराट और अनुष्का को कई मंदिरों और आश्रम में जाते हुए देखा गया है। नए साल की शुरुआत में भी दोनों ने वृंदावन में दो दिन बिताए थे। दोनों को बाबा नीम करौली के आश्रम में भी देखा गया था। आनंदमई आश्रम जाकर दोनों ने कई संतों से भी मुकालात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *