adplus-dvertising

नारीशक्ति समाज की रीढ़ है-सीएम धामी

देहरादून।महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आज मुख्यसेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा अयोजित ‘धन्यवाद समारोह’ में शिरक़त की।

नारीशक्ति समाज की रीढ़ है

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि नारीशक्ति समाज की रीढ़ है, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने मातृशक्ति के सशक्तिकरण हेतु तमाम महिला हितैषी योजनाएं संचालित की हैं, हम नारी शक्ति के उत्थान हेतु अहर्निश क्रियाशील हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल समेत बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *