Who designed Operation Sindoor logo: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सैना की कार्रवाई यानी ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाकिस्तान की कई पीढ़ियां याद रखने वाली हैं। 7 मई की सुबह सेना ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ऑपरेशनल सिंदूर का लोगो पोस्ट किया और जवाबी कार्रवाई की जानकारी दी। इसके साथ पूरी दुनिया ऑपरेशन सिंदूर का लोगो भी याद रखने वाली है।
क्या आप जानते हैं इस लोगो को किसने बनाया था और कितने समय में बनाया था? ऑपरेशन सिंदूर के ऐतिहासिक लोगो के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में जानेंः
ऑपरेशन सिंदूर के लोगो की बनाने की कहानी
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने जिस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया उसके लोगो को भारतीय सेना के दो जवानों ने बनाया था। भारतीय सेना ने अपनी ‘बातचीत’ पुस्तिका में इन दोनों सैनिकों के बारे में खुलासा किया है। भारतीय सेना ने 7 मई की रात पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त करने के आधे घंटे के अंदर ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम को पूरी दुनिया को बताया था। सेना ने अपने आधिकारिक X हैंडल (ADGPI) से ऑपरेशन सिंदूर का लोगो जारी किया था।
ऑपरेशन सिंदूर के लोगो में खास क्या?
काले रंग के बैकग्राउंड पर बड़े-बड़े सफेद रंग से ऑपरेशन सिंदूर लिखा था। SINDOOR शब्द के पहले ‘O’ को लाल सिंदूर से भरी कटोरी के रूप में और दूसरे ‘O’ को बिखरे हुए सिंदूर के तौर पर दिखाया गया। ऑपरेशन सिंदूर के इस लोगो को न जाने कितने ही लोगों ने अपने सोशल मीडिया पर जमकर प्रयोग किया।
दो वीर जवानों ने डिजाइन किया ऑपरेशन सिंदूर का लोगो
ऑपरेशन सिंदूर का लोगो दो सैनिकों लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह ने बनाया है। यह लोगो न सिर्फ एक डिज़ाइन है, बल्कि उन महिलाओं के दर्द और देश की प्रतिशोध की भावना का प्रतीक है, जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने पतियों को खोया था।
महज 45 मिनट में डिजाइन किया गया था Operation Sindoor लोगो
भारतीय सेना की पत्रिका ‘बातचीत’ के ताजा अंक में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष कवरेज दिया गया है। इसी में लोगो डिजाइन करने वालो सैनिकों की बात बताई गई है। पत्रिका के पहले पन्ने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो बड़े अक्षरों में छपा है, जिसके ऊपर भारतीय सेना का प्रतीक चिह्न है। साथ ही ये भी बताया है कि दोनों ही सैनिकों ने इस लोगो को महज 45 मिनट में बनाया था।
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia
कौन हैं कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह?
कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह सेना की स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन में तैनात हैं। कर्नल हर्ष गुप्ता पंजाब रेजिमेंट से है और हवलदार सुरिंदर सिंह सेना के आर्मी एजुकेशन कोर से हैं।










Leave a Reply