adplus-dvertising

गधे के दूध से बना साबुनऔरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है-BJP सांसद मेनका गांधी

नई दिल्ली-गधे के दूध से बना साबुन औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है। दिल्ली में यह 500 रिपये बट्टी बिकता है। सांसद मेनका गांधी द्वारा कही गई इस बात का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो जिले के बल्दीराय क्षेत्र में बीते शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है।

इसमें उन्होंने यहा भी कहा है की आदमी मरता है तब भी अपने घरवालों को कंगाल कर जाता है। अब पेड़ खत्म हो रहे हैं, लकड़ी काफी महंगी हो गई है। ऐसे में एक आदमी के मरने पर 10 से15 हजारी की लकड़ी खरीदनी पड़ती है। उन्होंने यह भी कहा की गोबर से कन्डे बनाएं, उसमे खुशबू दार लकड़ी डाल दें।उन्होंने कहा कि ऐसा आदेश हो की लोग मरने के बाद गोबर के लट्ठे से ही जलाए जाएं। उपस्थित महिलाओं से सांसद ने कहा की गोबर से बनी कंडी बेच कर लाखो कमा सकती हैं।साथ ही उन्होने समूह की महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए लद्दाख के एक समूह का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की महिलाओं ने देखा कि अब गधों की संख्या बहुत कम हो गई है। इस पर गधा पालना शुरू कर दिया और उनसे दूध निकालकर उसका साबुन बनाकर महंगे दामों में बेचना शुरू किया। सांसद का यह अजीबोगरीब बयान चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *