adplus-dvertising

खेत मे बारिश में भीगकर निरहुआ ने किया आम्रपाली के साथ रोमांस

आम्रपाली दुबे और निरहुआ दोनों ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बड़े स्टार हैं। दोनों ही कलाकारों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब तक आम्रपाली और निरहुआ कई फिल्मों और वीडियोज में साथ काम कर चुके है। वहीं, इन दिनों दोनों का एक बहुत ही रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर फैंस की नींद उड़ा रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी मदहोश हो जाएंगे।

निरहुआ का गाना ‘नई झुलनी के छाईया’ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली काफी एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, ये गाना नया नहीं बल्कि पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी खूब धूम मचा रहा है। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस गाने पर अब तक 3.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

इस गाने के वीडियो में Nirahua बारिश में Amrapali के साथ भीगते हुए नजर आ रहे हैं। हद से ज्यादा रोमांटिक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये दोनों भोजपुरी स्टार खेत में एकदम सिजलिंग रूप में दिखाई दे रहे है। दर्शकों को भी उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म का ये गाना कई साल पुराना है, लेकिन फिर भी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है। जिसकी वजह से फैंस इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। यूजर्स इस गाने को देख तरह – तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *