adplus-dvertising

आधी रात को नशे की हालत में खेसारी लाल यादव के साथ इस हीरोइन ने ये क्या कर दिया

भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर देशभर में खास जगह बनाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। खेसारी लाल के चाहने वाले को उनके सुपरहिट गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है।

इनकी केमिस्ट्री आग लगा देती है। खेसारी लाल और काजल ने भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। इसी कड़ी में आज हम आपने लिए खेसारी लाल और काजल राघवानी का एक बेहद ही रोमांटिक गाना लेकर आये हैं।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फिल्माया गया गाना ‘ढ़ाई बजे’ (Adhaai Baje) लोगों को दीवाना बना रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। दोनों बैडरूम में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। काजल राघवानी नशे की हालात में खेसारी को खूब प्यार करती हुईं दिख रही हैं। यह गाना फिल्म ‘बलमा जी आई लव यू’ (BALAM JI LOVE YOU) का है। इस गाने को देखने के बाद खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के फैंस मदहोश हुए जा रहे हैं।

खेसारी लाल के इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) नाम के यूट्यूब चैनल पर जुलाई 7, 2019 को रिलीज किया गया था।
गाना ‘ढ़ाई बजे’ को प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) और खेसारी लाल ने साथ मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव (Pyarelal Yadav) ने लिखे हैं। इस गाने को म्यूजिक ओम झा ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *