adplus-dvertising

जोशीमठ मुद्दे पर सीएम धामी से मिले हरीश रावत ने की पुष्कर धामी की तारीफ़

देहरादून।जोशीमठ मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बातें सांझा करते हुए मुख्यमंत्री धामी के अच्छे वर्ताव का ज़िक्र किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सावधान रहना चाहिये।राज्य के मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। कल हम जोशीमठ आपदा पर ढेर सारे सुझाव देने के लिए गये। जिसमें कई सुझाव आलोचनात्मक भी थे,तीक्ष्ण सवाल भी थे,मगर मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना।अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहनी चाहिए। देखते हैं प्रीफैबरीकेटेड घर कब बनने शुरू होते हैं, टेंट कॉलोनी यदि हो तो कब तक लगती है, सुरक्षित स्थानों का चयन कब होता है, मुआवजे की राशि लोगों को कब तक बता दी जाती है, कितना मुआवजा मिलेगा और किस तरीके से साधारण लोग जिनकी आजीविका जोशीमठ पर है उनके लिए क्या होता है! गाय के लिए क्या होता है, गाय के दुध पर जिनकी आर्थिकी है उनके लिए क्या होता है, तो बहुत सारी चीज़ें हैं, जिनकी हम सबको प्रतीक्षा रहेगी। मगर एक बात सत्य है कि सुना मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *