adplus-dvertising

दून पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ी जसपुर निवासी शातिर हसीना

देहरादून।थाना नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा 101 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 12 जनवरी की रात्रि एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

दलीप सिह कुँवर, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है, जिसके अनुपालन में सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक अपराध,सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त मुस्कान पुत्री मोहम्मद उस्मान उम्र 19 वर्ष निवासी धर्म कांटा के पीछे जसपुर, उधम सिंह नगर को 101 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *