adplus-dvertising

भारतीय मज़दूर संघ की जिला बैठक मे संगठन को मज़बूत बनाने का आह्वान

धामपुर।भारतीय मज़दूर संघ की जिला बैठक मे संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति ने संगठन को मजबूती प्रदान करने, जिले असंघटित दैनिक मजदूरों को संगठित कर यूनियन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज जैतरा धामपुर मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संचालन जिला मंत्री जगदीश ने किया।प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति ने दिवशीय प्रवास के दौरान संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि बीएमएस भारत का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है जो सैदव ही देश हित,उघोग हित और मजदूर हित की भावना से कार्य करता रहा है।

उन्होंने आगरा मे 23,24,25 फ़रवरी को आयोजित हो रहे संघ के 36वे विशाल अधिवेशन के बिषय मे विस्तार से जानकारी दी और जिले से सभी अनुशांगिक संगठनों भागीदारी पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने अधिवेशन मे सम्मिलित होने वाले आपेक्षित प्रतिनिधिओ की सूची व शुल्क 20 जनवरी तक जमा कराने पर जोर दिया।महिला समूह सखी संघ की प्रतिनिधियों की अधिक भागीदारी पर जोर दिया। व्यवस्था धर्मेन्द्र सिसोदिया द्वारा की गई। कार्याध्यक्ष राजेंद्र पुष्पक, सुरेंद्र सिंह, समूह सखी अध्यक्ष मंजू देवी,डाक विभाग जीडीएस से देवेन्द्र दत्त शर्मा, विनोद सिंह, नरदेव सिंह, प्रीति पाल,सुमन देवी, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *