adplus-dvertising

धामपुर मे निकली राम शोभा जन जागरण यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

बिजनौर।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला धामपुर के निर्देशन में राम शोभा जन जागरण यात्रा का आज सुबह 11:00 बजे शुभम मंडप से संचालन किया गया कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर समाज को संदेश देने का एक कार्य किया इस शोभा यात्रा के माध्यम से समाज राम मंदिर निर्माण में सनातन धर्म के महान योगदान के बारे में संदेश देने का काम किया और 22 तारीख को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हर मंदिर में पूजा अनुष्ठान हो और घर-घर में दीपावली जैसा वातावरण बनाने का आह्वान किया और प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य प्रसारण टेलीविजन के माध्यम से उक्त प्रसारण को देखने और दिखाने का भी आह्वान किया गया और नगर को दीपावली वाले दिन जिस प्रकार सजाया जाता है इसी प्रकार 22 तारीख को भी नगर को सजाने का आह्वाहन किया गया।

इस शोभा यात्रा का मुख्य संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष चौधरी अरुण प्रताप ने किया और शोभा यात्रा में महत्वपूर्ण मुख्य भूमिका में नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अजय अग्रवाल पिंटू भैया विश्व हिंदू परिषद के विभाग गोरक्षा प्रमुख सत्य प्रकाश जोशी जिला शहर प्रमुख धर्म प्रसार मयंक अग्रवाल जिला सेवा प्रमुख नितिन अग्रवाल जिला सह सेवा प्रमुख प्रभात चौहान बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राजवर्धन मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीपक नगर प्रचारक युवराज नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अमित शर्मा अंकित शर्मा धर्म आचार्य प्रमुख डॉक्टर दिनेश भारद्वाज राहुल महन्त भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल विवेक राज सोनी रवि चौधरी आदि प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम को दिव्यता एवं भव्यता प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *