adplus-dvertising

महिला कांस्टेबल की आबरू से खेलता रहा दरोगा,दो बार कराया गर्भपात, मुकदमा दर्ज हुआ तो दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी

शादी का झांसा देकर महिला सिपाही की आबरू से दरोगा खेलता रहा और जब महिला सिपाही को सच्चाई का पता चला तो उसके होश उड़ गए।पीड़िता कांस्टेबल की वर्तमान तैनाती अमरोहा में है।मुरादाबाद के एक थाने में तैनाती के दौरान महिला कांस्टेबल से दरोगा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस बीच दो बार गर्भवती होने पर महिला कांस्टेबल का गर्भपात करा दिया। अधिकारियों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वर्तमान में पीड़िता अमरोहा जिले में तैनात है। आरोपी दारोगा ने यहां आकर भी महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट की।

पुलिस में शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दरोगा उसके भाई और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल मूलरूप से अलीगढ़ जनपद की रहने वाली है। उसकी पहली तैनाती मुरादाबाद के एक थाने में हुई थी।

उसी थाने में तैनात दरोगा ललित चौधरी कांस्टेबल के पास पहुंचा और बात करने लगा। महिला कांस्टेबल जिस गांव की है दरोगा ने वहां अपनी ननिहाल बताई। ड्यूटी खत्म होने के बाद दरोगा महिला कांस्टेबल को अपने साथ कार में बैठा कर अपने कमरे पर ले गया और कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया। बाद में अधिकारियों से शिकायत करने पर बदनामी का डर दिखाया।

इसके बाद दरोगा ललित चौधरी ने महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच महिला कांस्टेबल गर्भवती हो गई। दरोगा ने अपने साथ ले जाकर कांस्टेबल का अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी। आरोप है कि दरोगा ललित चौधरी ने कांस्टेबल का दो बार गर्भपात कराया।

जब महिला कांस्टेबल को दरोगा की हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए। दरोगा ललित चौधरी शादीशुदा था। आरोप है कि 24 मई 2022 को दरोगा ललित चौधरी ने कांस्टेबल के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी दारोगा ललित चौधरी के भाई परवीन ने भी महिला कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दी।

फिलहाल पीड़ित महिला कांस्टेबल की तैनाती अमरोहा जिले में है। उसने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। जिससे नाराज होकर दरोगा अमरोहा आया और कांस्टेबल के साथ मारपीट की। जान से मारने की कोशिश की। शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया। आरोप है कि 19 दिसंबर 2023 को महिला कांस्टेबल को पता चला कि वह फिर गर्भवती है।

पीड़िता कांस्टेबल ने यह बात दरोगा को बताई तो उसने दवाई खाकर गर्भपात करने के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं आरोपी दरोगा महिला कांस्टेबल की अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। उनके निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी दारोगा ललित चौधरी उसके भाई परवीन और पत्नी रूपाली तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि महिला कांस्टेबल की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376, 323, 313, 504, 506 और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

कांस्टेबल का आरोप है कि एक दिन आरोपी दारोगा ललित चौधरी का फोन उसके पास था। तभी अचानक एक महिला का फोन कॉल आई। दोनों के बीच बातचीत हुई तो पता चला कि फोन करने वाली महिला ललित चौधरी की पत्नी रूपाली तोमर है। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने आपबीती रूपाली तोमर को बताई थी।

पीड़ित महिला कांस्टेबल का आरोप है कि जब उसे दरोगा ललित चौधरी की शादी का पता उसे चला तो उसने अपनी शादी करने का मन बना लिया। इसके बाद वह अपने घर गई और अपनी सगाई करके मुरादाबाद वापस लौटी। जब यह बात दरोगा ललित चौधरी को पता चली तो उसने मारपीट की। कहा कि मुझसे बिना पूछे तूने सगाई क्यों की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *