अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में केस चल रहा है।जिसमे अदालत ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की है।मामला रांची से जुड़ा है।
बता दें कि रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अमीषा पटेल को दो करोड़ रुपए दिए थे पर फिल्म नहीं बनी। जब अमीषा से पैसे वापस मांगे गए तो उनके द्वारा दिए चेक बाउंस कर गए। जिसे लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था और अभी वह जमानत पर हैं।
बुधवार को शिकायतकर्ता के गवाह अजय कुमार का प्रति-परीक्षण करने की अनुमति कोर्ट ने दे दी है। इसके अलावा अदालत ने अमीषा पर जुर्माना भी लगाया है।न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत ने अपना सुरक्षित आदेश को सुनाया। 22 नवंबर को याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश को सुरक्षित रख लिया था।
बता दे कि अमीषा के अधिवक्ता ने शिकायतकर्ता के गवाह का प्रति-परीक्षण के लिए पिछले दिनों याचिका दायर की थी। जिरह अगले सप्ताह होगी। इससे पहले की सुनवाई में गवाह का समय पर प्रति-परीक्षण नहीं किए जाने पर अदालत 500 रुपए का जुर्मना लगा चुकी है।