बिजनौर के धामपुर में पंडित मदन मोहन मालवीय पुलिस चौकी प्रयास चौक पर पहुँची शौर्य जागरण यात्रा का विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर ज़ोरदार स्वागत किया। इसके बाद उक्त यात्रा ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहा। यात्रा का नगर में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान पहुंची यात्रा में शामिल युवाओं ने भारतीय संस्कृति व संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने तथा हिन्दुत्व की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल जिन्दाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। हर किसी के हाथों में भगवा ध्वज लहरा रहे थे। इस आयोजन के बाद उक्त यात्रा आगे कूच कर गयी।
रिपोर्ट-दिनेश प्रजापति