adplus-dvertising

मुरादाबाद के बिलारी मे होगा चौधरी चरण सिँह की 51 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

मुरादाबाद।चौधरी चरण सिंह भारत के किसान राजनेता एवं देश के पाँचवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने यह पद बड़ी ही गरिमा के साथ 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक संभाला। चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया,उन्हें आज भी सिर्फ़ जाट समाज के लोग ही नही बल्कि सारे देश के किसान अपने मसीहा मानते हैं।इसी क्रम मे जाट समाज द्वारा स्वर्गीय चौधरी चरण सिँह की 51 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण बिलारी मे करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

चौधरी चरण सिँह की प्रतिमा अनावरण के लिए जाट समाज की एक यात्रा अपने समाज के लोगों के पास पहुँच रही है। यात्रा का उद्देश्य चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कराकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है, बिलारी मे होने वाले उनकी प्रतिमा के अनावरण के सम्बंध में सभी जाटों को यात्रा के माध्यम से निमंत्रण दिया जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस प्रतिमा की ऊंचाई पूरे भारत में सबसे ज्यादा 51 फीट है और इसकी अगवाई जाटों के नेता जितेंद्र चौधरी सोमपाल सिंह नेपाल सिंह सरजीत सिंह महेंद्र सिंह सत्येंद्र सिंह आदि जाटों के नेता कर रहे है।बुधवार को यात्रा ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कई गांवों मे पहुँची जहाँ जाट समाज के लोगो ने प्रतिमा अनावरण के फैंसले की सराहना करते हुए यात्रा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *