adplus-dvertising

डीजे पर डांस को लेकर शादी मे खूनी संघर्ष,बिना दुल्हन के लौटी बारात

बिजनौर। बढ़ापुर क्षेत्र मे एक शादी समारोह में जमकर खूनी संघर्ष हुआ।हंगामे के दौरान कई राउंड फायरिंग भी किए जाने की बात सामने आई है।ख़बर है कि दूल्हा दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच हुआ है खूनी संघर्ष।

बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।विवाद के बाद बिना दुल्हन के लौटी बरात तो हड़कंप मंच गया। बता दें कि डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद दूल्हे के दोस्तों ने की थी फायरिंग।दूल्हे के दोस्तों ने शादी में जमकर मचाया उत्पात जिस कारण बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5 उत्पातियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। थाना बढ़ापुर के गांव इनायतपुर इलाके का है पूरा मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *