adplus-dvertising

प्रगति स्थल के नाम से जाना जाएगा नगर का मुख्य द्वार,लोग कर रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की प्रशंसा

वसीम अब्बासी

ठाकुरद्वारा।नगर पिछले कुछ समय से उपजिलाधिकारी (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) अजय गौतम की अगुवाई मे लगातार तरक्क़ी कर रहा है।युवा अधिकारी की युवा सोच ने जैसे नगर मे रुके हुए विकास को जैसे पंख लगा दिए हो।नगर मे चारो तरफ़ हो रहे विकास को देखकर नगर भर के लोग अपने चहेते अधिकारी की तारीफ़ करते नही थक रहे हैं।लोग नगर की बदलती तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर उपजिलाधिकारी का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

नगर के विकास को आगे बढ़ाते हुए इस बार उपजिलाधिकारी अजय गौतम ने नगर के मुख्य द्वार कहे जाने वाले लोहिया पार्क के गेट पर बेटी को शिक्षा दिलाने के लिए ले जाती एक महिला की मूर्ति स्थापित कराई है।उपजिलाधिकारी के इस सराहनीय कदम के बाद अब नगर के इस मुख्य द्वार को प्रगति स्थल के नाम से जाना जाएगा।

उपजिलाधिकारी ने अपने फ़ेसबुक पेज़ पर प्रगति स्थल के बारे मे जैसे ही जानकारी सांझा उसके बाद नगर व क्षेत्र के लोगो ने बड़ी संख्या मे उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।बता दें कि इससे पूर्व भी नगर के पार्को का सौन्दर्यकरण व सेल्फ़ी प्वायंट आधी का निर्माण कराकर नगर की सुंदरता मे चार चाँद लगाने का काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *