मुख्यमंत्री पुष्कर सिँह धामी देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ “भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति“ की बैठक मे शामिल हुए।
इस कार्यसमिति के माध्यम से महाजनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक विषयों, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित अन्य विषयों पर गहन मंथन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस मंथन से जो भी ’प्रेरणा रूपी अमृत’ निकलेगा वह निश्चित रूप से सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं व संगठन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में बदलते हुए भारत की तस्वीर को आमजन के समक्ष रखने तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जा रहा सहयोग अतुलनीय है।