adplus-dvertising

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान के बाद BJP का पलटवार कहा- एक अदना सा नेता विदेशी धरती पर कर रहा प्रधानमंत्री का अपमान

नई दिल्ली।संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। प्रह्लाद जोशी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को ‘फर्जी गांधी’ बताया है और कहा कि वह कुछ नहीं जानते हैं, लेकिन हर एक चीज के विशेषज्ञ बन गए हैं।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता के इतिहास का ज्ञान उनके परिवार से आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा, ‘यह हास्यास्पद है कि जो कुछ भी नहीं जानता है वह अचानक हर चीज का विशेषज्ञ बन जाता है। एक व्यक्ति जिसका इतिहास ज्ञान अपने परिवार से परे नहीं जाता, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है।’

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज दुनिया भारत के नेतृत्व में उम्मीद देखती है। 75 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ। सच तो यह है कि हमारे नेता की वजह से 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान बढ़ रहा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को यह हजम नहीं हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा शासन में भारतीय संस्कृति का कायाकल्प हुआ है और देश ये अपमान स्वीकार नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *