नई दिल्ली।तिहाड़ जेल में हुई गैंगवार मे गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गयी है।बताया जा रहा है कि, टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा, दीपक तीतर और अन्य ने तिहाड़ जेल में लोहे की राड से हमला कर उसे घायल कर दिया।
तिहाड़ जेल अधिकारी ने बताया कि, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा, दीपक तीतर और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर उसे मार गिराया। उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।