adplus-dvertising

बोले पीएम मोदी,BJP कार्यकर्ताओं का सेवा भाव हनुमान की तरह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। देश के कोने-कोने तक उसके कार्यकर्ता सेवाभाव में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज 1.80 लाख शक्ति केंद्र और 8.40 लाख बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हो चुकी है,छह अप्रैल 1980 को गठित हुई भाजपा आज अपना 43वां स्थापना दिवस मना रही है।

स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को लगातार आगे बढ़ते रहने का संकल्प दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सेवा के अपने मूल मंत्र को अपनाते हुए देश की जनता की सेवा में लगातार जुटे रहने की बात कही।

भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन के जरिए न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का काम किया, बल्कि इसी के माध्यम से 2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा भी सेट कर दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव के सहारे यह कहा कि उन्हें भक्ति और उदारता का पर्याय माना जाता है, लेकिन जब उन्हें राक्षसों का वध करना होता था, तब वे कठोर भी हो जाते थे। इसके माध्यम से उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए आगे बढ़ने की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात ऐसे अवसर पर कही है जब विपक्षी दल केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका पर लगातार प्रश्न खड़ा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *