adplus-dvertising

मोहन भागवत के बयान से नाराज़ BJP नेता ने VHP नेता को मारी गोली

मुरादाबाद।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के लेकर हुए विवाद के चलते विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री संतोष पंडित को शनिवार देर शाम गोली मार दी गई।पूरा मामला शहर के मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड का है। जहां साईं अस्पताल के पास HDFC बैंक के सामने हुई कहासुनी के बाद संतोष पंडित को यह कहकर गोली मार दी कि जो परशुराम का नही वह हमारे काम का नही।फ़िलहाल गोली लगने से घायल हुए विहिप नेता का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।

गोली लगने से जख्मी हुए संतोष पंडित को गंभीर हालत में साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही SSP हेमराज मीणा समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।मामले की जांच जारी है।

CO सिविल लाइंस डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि घटना शाम को करीब 7 बजे की है। संतोष पंडित अपने साथी रजत शर्मा के साथ खड़े थे। तभी संतोष और रजत में किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि रजत शर्मा ने संतोष को गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी नेता ब्राह्मण महासभा से भी जुड़ा है और हाल ही में मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान के विरोध में उसने स्थानीय अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा था।आरोपी रजत शर्मा को भी विहिप से ही जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस घटना के बाद से रजत शर्मा की तलाश में जुटी है। रजत की तलाश में शहर में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उधर, संतोष पंडित को गोली मारे जाने की सूचना पर विहिप नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। भाजपा नेता भी इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं।

गोली मारने वाले को सजा मिले: प्रांत मंत्री

घटना के बाद साईं अस्पताल पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ. राजकमल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता संतोष पंडित को गोली मारी गई है। उसकी जान लेने की कोशिश की गई है। जिसने गोली मारी है उसे सजा मिलनी चाहिए। वजह के बारे में मुझे नहीं पता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *