adplus-dvertising

पठान बनी ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के बॉक्स ऑफिस पर भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म का कलेक्शन आए दिन आसमान छू रहा है, 15वें दिन की बेहिसाब कमाई की है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म के साथ स्टार की भी किस्मत चमक रही है। फिल्म ‘पठान’ ने टिकट खिड़की पर अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं, लेकिन कमाई की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है।

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का जलवा सिर्फ भारत ही नहीं ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के बॉक्स ऑफिस पर भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ‘पद्मावत’, ‘दंगल’, ‘हाउसफुल 4′, माई नेम इज खान’ जैसी बड़ी फिल्मो का आंकड़ों को छोटी सी समय सीमा के भीतर पार कर गई हैं।

फिल्म ‘पठान’ का दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-

12वें दिन दुनिया भर में 835 से 845 करोड का किया कलेक्शन। 11वें दिन फिल्म ‘पठान’ ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 780 करोड़ का कलेक्शन किया है। 10वें दिन फिल्म ‘पठान’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 729 करोड़ का कलेक्शन किया है। 9वें दिन 15.65 करोड़ की कमाई सभी भाषाओं में की। 8वें दिन 18.25 करोड़ सभी भाषाओं में कमाई की। 7वें दिन 23 करोड़ सभी भाषाओं मे कमाई का आंकड़ा पार किया। 6वें दिन 26.5 करोड़ भारत की सभी भाषाओं में कलेक्शन किया। 5वें दिन 60.25 करोड़ सभी भाषाओं में कलेक्शन किया है। 4वें दिन 51.5 करोड़ हिंदी में आंकड़ा पार किया। तीसरा दिन 38 करोड़ हिंदी भाषा में कमाई की। दूसरे दिन 70.5 करोड़ भारत सभी भाषाओं में कलेक्शन किया। पहले दिन 57 करोड़ सभी भाषाओं में बिजनेस किया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13वें दिन फिल्म ‘पठान’ ने सभी भाषाओं में 9.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15वें दिन में सभी भाषाओं में 7.78 करोड़ की कमाई की है।

शुरूआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 15वें दिन यानी दूसरे बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.05 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ फिल्म भारत में 453.25 करोड़ के बड़े आंकड़े को भी पार कर गई है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 879 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *