लखनऊ।राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन का नाम बदलकर अब अमृत उद्यान हो गया है। अमृत महोत्सव के तहत इसका नाम बदला गया है। ऐसे में अब इस पर राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर आपत्ति दर्ज जताई है।
भाजपा को शर्म आनी चाहिए-अखिलेश यादव
कन्नौज में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये भी हो सकता है कि हमारा नाम भी अमृत कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग किसी को भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं।ये भाजपा के लोग तय करेंगे कि किसे क्या करना है। मुगल गार्डन का भाजपा तय करेगी? भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि वो अपना काम नहीं कर पा रही है।